पृथ्वी जगी

चंद्रकुँवर बर्त्वालचंद्रकुँवर बर्त्वाल

1 min read · 12.4K reads

पृथ्वी जगी, हुआ चीड़ों में गुंजित मर्मर,

डोला पवन, कँपे छाया के अंग मनोहर!

जगे विहग, पंखों से आलस हिला-डुला कर,

नोच-नोच निद्रा, रह-रह कूजन कर सुंदर!

उठे जुगाली करते पशु, उनके कंठों की

मंजु घंटियों से मुखरित निर्जन वनस्थली।

भोर हो गई, उठे ग्वाले,

मृदु मुरली-स्वर लगे गुँजाने

फिर, गिरि के पथ निर्जन सुंदर!

चंद्रकुँवर बर्त्वाल
About the poet

चंद्रकुँवर बर्त्वाल

मूल नाम : चंद्रकुँवर बर्त्वाल

View profile & all 12 Poems / Stories