निःशब्द प्रेम

चंद्रकुमारचंद्रकुमार

1 min read · 12.4K reads

नहीं!

नहीं रच सकता मैं कुछ भी

—कोई कविता भी नहीं

इस दुनियावी भाषा से।

गढ़ने होंगे मुझे कुछ नए शब्द

—या शायद कोई भाषा ही

तभी रच पाऊँगा वह

जो है मेरे भीतर

—गहरे तक उतरी तुम्हारी छवि।

बुरा तो नहीं मानोगे—

कुछ भी नहीं कबना चाहता तब तक

मैं तुम्हारे लिए?

चंद्रकुमार
About the poet

चंद्रकुमार

सुपरिचित कवि। 'स्मृतियों में बसा समय' शीर्षक से एक कविता-संग्रह प्रकाशित।

View profile & all 20 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like