फूल का भविष्य

चंद्रकुमारचंद्रकुमार

1 min read · 12.4K reads

फूल जो मिट्टी पर गिरे

बग़ावत भी कर सकते थे

लेकिन वे फिर खिले—

अपने बीज ज़मींदोज़ कर।

रास्ते में गिर फूल

बेचारे क्या करते?

उन्हें तो रौंदे जाना ही था

बग़ावत करते या खिलने का यत्न।

नियति हम नहीं

ज़मीन तय करती है हमारी

कि खिलेंगे फिर से

या रौंद दिए जाएँगे।

चंद्रकुमार
About the poet

चंद्रकुमार

सुपरिचित कवि। 'स्मृतियों में बसा समय' शीर्षक से एक कविता-संग्रह प्रकाशित।

View profile & all 20 Poems / Stories