वृद्ध असमय ही जवानी हो गई - चंद्रभानु भारद्वाज

चंद्रभानु भारद्वाजचंद्रभानु भारद्वाज

3 min read · 12.4K reads

वृद्ध असमय ही जवानी हो गई;
ज़िन्दगी किस्सा कहानी हो गई।

रेत बनकर रह गई बहती नदी,
और जड़ चंचल रवानी हो गई।

वक्त का हर बोझ कन्धों पर लदा,
उम्र झुक झुक कर कमानी हो गई।

खाद पानी या हवा का है असर,
कैक्टस सी रातरानी हो गई।

रात करवट और दिन उलझन हुए,
एक बेटी जब सयानी हो गई।

बात परदे में ढंकी शालीन थी,
खुल गई तो छेड़खानी हो गई।

आपने दुखती रगों को जब छुआ,
पीर भी कितनी सुहानी हो गई।

जो न आई होंठ तक संकोचवश,
बात आंखों की जबानी हो गई।

देख भारद्वाज नज़रों का कमाल,
बर्फ पिघली और पानी हो गई।
चंद्रभानु भारद्वाज
About the poet

चंद्रभानु भारद्वाज

View profile & all 51 Poems / Stories

More from चंद्रभानु भारद्वाज

  1. बराबर उसके कद के यों मेरा कद हो नहीं सकता - चंद्रभानु भारद्वाज

    बराबर उसके कद के यों मेरा कद हो नहीं सकतावो तुलसी हो नहीं सकता मैं बरगद हो नहीं सकता

    12.4K reads
  2. उनके माथे पर अक्सर पत्थर के दाग रहे - चंद्रभानु भारद्वाज

    उनके माथे पर अक्सर पत्थर के दाग रहेजो इमली अमरूदों आमों वाले बाग़ रहे

    12.4K reads
  3. हमें ऐ ज़िन्दगी तुझ से शिकायत भी नहीं कोई - चंद्रभानु भारद्वाज

    वसीयत भी नहीं कोई विरासत भी नहीं कोईहमें ऐ ज़िन्दगी तुझ से शिकायत भी नहीं कोई

    12.4K reads
  4. तमन्ना थी कि हम उनकी नज़र में खास बन जाते - चंद्रभानु भारद्वाज

    तमन्ना थी कि हम उनकी नज़र में खास बन जातेकभी उनके लिए धरती कभी आकाश बन जाते

    12.4K reads
  5. वो गुजरता है पागल हवा की तरह - चंद्रभानु भारद्वाज

    राह में जिसकी जलते शमा की तरहवो गुजरता है पागल हवा की तरह

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like

ये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेबढ़ाने पर पतंग आए तो चर्ख़ी खोल दी हम ने— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डीमेरा और मेरी पृथ्वी का(लंबी कविता के कुछ अंश)वैसा ही हूँ, दुख मेरी गोद का बच्चा, बार-बार— हीरेन भट्टाचार्यतालाब-1मैं क्षिति तल परतुम्हारे सुख-दुख का— ब्रजरतन जोशी