किसी के नाम से यदि ज़िन्दगी जुड़ी होती - चंद्रभानु भारद्वाज

चंद्रभानु भारद्वाजचंद्रभानु भारद्वाज

4 min read · 12.4K reads

बुझे दियों में भी इक बार रोशनी होती
 किसी के नाम से यदि ज़िन्दगी जुड़ी होती

जहाँ पे धूप ही हरदम तपी रही सर पर
वहाँ भी पाँव के नीचे तो चाँदनी होती

भले बहार का मौसम कभी नहीं आता
किसी की चाह की बगिया मगर हरी होती

नज़र में दूर तक फैला भले अँधेरा हो
मगर विश्वास की कोई किरण दिखी होती

डगर में पाँव के छाले कहीं पे सहलाने
किसी भी पेड़ की कुछ छाँह तो मिली होती

कभी ये ज़िन्दगी ऐसे न धुन्धुवाती रहती
सुलगने के लिए थोड़ी हवा रही होती

जगह देती न भारद्वाज को अगर दुनिया
अपनी दुनिया किसी दिल में अलग बसी होती
चंद्रभानु भारद्वाज
About the poet

चंद्रभानु भारद्वाज

View profile & all 51 Poems / Stories

More from चंद्रभानु भारद्वाज

  1. बराबर उसके कद के यों मेरा कद हो नहीं सकता - चंद्रभानु भारद्वाज

    बराबर उसके कद के यों मेरा कद हो नहीं सकतावो तुलसी हो नहीं सकता मैं बरगद हो नहीं सकता

    12.4K reads
  2. उनके माथे पर अक्सर पत्थर के दाग रहे - चंद्रभानु भारद्वाज

    उनके माथे पर अक्सर पत्थर के दाग रहेजो इमली अमरूदों आमों वाले बाग़ रहे

    12.4K reads
  3. हमें ऐ ज़िन्दगी तुझ से शिकायत भी नहीं कोई - चंद्रभानु भारद्वाज

    वसीयत भी नहीं कोई विरासत भी नहीं कोईहमें ऐ ज़िन्दगी तुझ से शिकायत भी नहीं कोई

    12.4K reads
  4. तमन्ना थी कि हम उनकी नज़र में खास बन जाते - चंद्रभानु भारद्वाज

    तमन्ना थी कि हम उनकी नज़र में खास बन जातेकभी उनके लिए धरती कभी आकाश बन जाते

    12.4K reads
  5. वो गुजरता है पागल हवा की तरह - चंद्रभानु भारद्वाज

    राह में जिसकी जलते शमा की तरहवो गुजरता है पागल हवा की तरह

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like