उसकी लहू-सी लाल आँखों में... - चन्द्र

चन्द्रचन्द्र21 Sept 1997

2 min read · 12.4K reads

उसकी लहू-सी लाल आँखों में
खतरनाक शोषण की डरावनी निशानियाँ
दिखती थी…

मैं देख रहा था उसे कि तभी
धाँय से
चीख़ते हुए
भीतर-बाहर पसीजते हुए
वहीं की पथरीली ज़मीन पर
बुरी तरह से गिर पड़ा था वह

और मेरे होठों पर
एक शब्द था —

आह !
चन्द्र
About the poet

चन्द्र

View profile & all 20 Poems / Stories