रुदन - चन्द्र

चन्द्रचन्द्र21 Sept 1997

2 min read · 12.4K reads

इन्हीं बियाबानों में कहीं
अपने जीवन के सबसे ज़हरीले आँसू
बहा देना चाहता हूँ मैं चुपचाप

ताकि यहाँ के विशाल वृक्षों पर
खोंता बना के रहने वाली
बिरह की मारी हुई देसी-परदेसी चिड़ियाओं के सिवा
कोई भी जान न सके...

मेरे रोने का आहत स्वर..!
चन्द्र
About the poet

चन्द्र

View profile & all 20 Poems / Stories