कितनी नकारा-सी भूमिका है मेरी - चंद्र रेखा ढडवाल

चंद्र रेखा ढडवालचंद्र रेखा ढडवाल15 Sept 1951

5 min read · 12.4K reads



भय मुझे अब भी औरों से नहीं
अपने से ही हुआ
अपने को मैं औरों से अधिक जानती हूँ
चुराए हुए कलम से
भगवान का नाम लिखा सबसे पहले
और विशुद्ध अद्वैतवादी होकर
कर्त्ता को सौम्य दिया योगक्षेम
निश्चिंत होते ही भोग लेना चाहा
किसी भी ओर से आता/किसी के भी हिस्से का सुख
हरी दूब पर बिखरे पड़े दानों को चुगती
फ़ाख़्ताएँ देखता रहा बाज़
वीतरागी सन्यासी की तरह
पर समय तो चलता है अभीष्ट अंत की ओर
जिसपर पहुँचते फ़ाख़्ताएँ अतीत हो गईं
घिनौने कुकृत्य पर बिफरते अचानक
मैं असीम करुणा भीग गई
किसी को भी दुख न देने की
घृणा न करने की इच्छा से प्रेरित हो
मैंने क्षमाकर दिया
(यहाँ कर्त्ता होना सुविधाजनक है)
रहने/नहीं रहने
दोनों ही स्थितियों की
परिणति एक है
उसे तो वंचित होना ही था
इन्हें नहीं रहना भी
अब नहीं तो कुछ देर बाद
करने/कराने की इस सारी तामझाम में
कितनी नकारा-सी भूमिका है मेरी
और इतनी चिंता...
मैंने पट्टाक्षेप कर दिया
दर्शकों की पहुँच सी बाहर होते ही
मंच रंग-रूप बदलने लगा
अगली प्रस्तुति के अनुरूप
चंद्र रेखा ढडवाल
About the poet

चंद्र रेखा ढडवाल

View profile & all 50 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

ये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेबढ़ाने पर पतंग आए तो चर्ख़ी खोल दी हम ने— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डीमेरा और मेरी पृथ्वी का(लंबी कविता के कुछ अंश)वैसा ही हूँ, दुख मेरी गोद का बच्चा, बार-बार— हीरेन भट्टाचार्यतालाब-1मैं क्षिति तल परतुम्हारे सुख-दुख का— ब्रजरतन जोशी