इच्छा - चंद्र रेखा ढडवाल

चंद्र रेखा ढडवालचंद्र रेखा ढडवाल15 Sept 1951

2 min read · 12.4K reads

सूखी रेत में / अच्छा लगता है
होना चांदी के टुकड़ों का
जिस एक-एक टुकड़े में
एक-एक सूरज चमकता है
पिछवाड़े की चिकनी काली मिट्टी में
दबा देना फिर
भरी भरी हथेलियाँ
हज़ार-हज़ार सूरज ओर कर देना
उस अपने एक घर की।
चंद्र रेखा ढडवाल
About the poet

चंद्र रेखा ढडवाल

View profile & all 50 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like