पानी गिरने की आवाज़ से
भरता हूँ मैं
अपने कानों के चुल्लू
चाहे बारिश हो
या झरना
या नल
पानी गिरने की आवाज़
कुछ–न–कुछ भरने की आवाज़ है
कुछ–न–कुछ भरता है
चाहे गड्ढा
या कुआँ
या सीपी या कण्ठ
या बाल्टी
पानी गिरने की आवाज़
कुछ–न–कुछ भरने की आवाज़ है
चाहे यह आवाज़
समुद्र के ऊपर
बरसती बारिश की ही क्यों न हो ।
भरता हूँ मैं
अपने कानों के चुल्लू
चाहे बारिश हो
या झरना
या नल
पानी गिरने की आवाज़
कुछ–न–कुछ भरने की आवाज़ है
कुछ–न–कुछ भरता है
चाहे गड्ढा
या कुआँ
या सीपी या कण्ठ
या बाल्टी
पानी गिरने की आवाज़
कुछ–न–कुछ भरने की आवाज़ है
चाहे यह आवाज़
समुद्र के ऊपर
बरसती बारिश की ही क्यों न हो ।








