कालाहाण्डी-7 - चन्दन सिंह

चन्दन सिंहचन्दन सिंह1 Sept 1954

2 min read · 12.4K reads

यह अकाल
सूने आकाश से नहीं टपका है
उन्होंने रचा है इसे
इस पर
उनकी अँगुलियों के निशान हैं

उन्होंने रचा है कालाहाण्डी का करुण बंजर
घास का एक तिनका तक नहीं जिस पर
लेकिन ओट जंगलों से भी अधिक
कितनी आसानी से छिपा लेता है यह
उनके दाँत
उनके नाख़ून
उनके गोदाम

उन्होंने रचा है
कालाहाण्डी का अकाल
जिस पर कभी-कभी कोई छींटता है अन्न
जैसे अच्छत ।
चन्दन सिंह
About the poet

चन्दन सिंह

View profile & all 20 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like