विज्दान - नज़्म

बुशरा सईदबुशरा सईद

1 min read · 12.4K reads

जब मेरी मिट्टी और ज़मीन

सर्द सफ़ेद चादर में लिपटी

हिज्र की रुत में

सोचों में ख़िज़ाँ की ज़र्दी मिला दी

मैं ने हर्फ़-ए-दुआ

क़िर्तास-ए-क़ल्ब पर

तेरी याद की रौशनाई से लिखा

और मोहब्बत ने

अश्कों की मुहर लगाई

क़ुबूलियत का तलबगार

मेरा जुनून

किसी खाई से

एक क़दम की दूरी पर खड़ा

आख़िरी सम्त

नहीं देख सकता

बे-क़रार दिल

और रुख़्सार का तिल

आसूदा ख़याल की आमेज़िश को

मिट्टी के मुरक्कब से

जुदा करने का नुस्ख़ा नहीं जानते

मगर आयत-ए-वस्ल के दर्द से

ये मो'जिज़ा हुआ

मुझे ज़रूरत और फ़ितरत से मावरा

मोहब्बत की मा'नविय्यत का

क़ुत्बी सितारा नज़र आने लगा

बुशरा सईद
About the poet

बुशरा सईद

जन्म : फ़ैसलाबाद, पंजाब

View profile & all 22 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

मुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानातुम्हारे जिस्म की ख़ुश्बू गुलों से आती हैतुम्हारे जिस्म की ख़ुश्बू गुलों से आती हैख़बर तुम्हारी भी अब दूसरों से आती है— मुनव्वर रानाक्या ऐसी स्त्री को जानते हैंहम प्रेम नहीं करतेयानी हमारी भावनाएँ आत्मघाती नहीं हैं— हरे प्रकाश उपाध्याययीशुरोमी सैनिकों ने तुम्हें अपशब्द कहेक्योंकि उनके आका के पास— प्रताप सोमवंशीजीभअपयश के कितने मुहावरे हैं उसके नामलंबी, काली, चटोरी और क्या- क्या— प्रताप सोमवंशीहड्डी का दर्दहल्के पीलेपन-युक्त सफ़ेद हड्डियों के जोड़चटख़ रहे हैं— भगतसिंह सोनी