नाच गुजरिया नाच ! - बुद्धिनाथ मिश्र

बुद्धिनाथ मिश्रबुद्धिनाथ मिश्र1 Sept 1949

6 min read · 12.4K reads

नाच गुजरिया नाच !
कि आई कजरारी बरसात री!
सतरंगे सपनों में झूमी
आज अन्हरिया रात री !

गरज-लरज बरसे रे ! जवानी में
जब बौराया बादल
मिटी प्यास क्या नहीं पपीहे तेरी ?
ले पी-पी पागल ।
पिघल-पिघल धुल गया
जब दुख का सारा काजल
शरमा मत, फहरा ले आज तू
अपना हरियाया आँचल ।

रुनुक-झुनुक रुनझुन की लय पर
थिरके तेरे गात री !
थिरक गुजरिया थिरक
कि आई कजरारी बरसात री !

जिस प्यासे को तृप्त न कर पाया
जग का कोई सागर
कर दे उसको बेसुध इक पल में
उलीच मधु की गागर ।
तड़प-तड़प रह जाए जो देखे
तुझको तेरा ही नागर
इतरा ले बन जाए आज
यह हरसिंगार सपनों का घर ।

धिनक-धिनक ताधिन्
मृदंग पर फुदके कल का प्रात री !
फुदक गुजरिया फुदक
कि आयी कजरारी बरसात री ।

सिहर-सिहर जब वही पुरबिया
लहराई धरती सारी
चली तुनककर कहाँ अरी ओ !
जब मेरी आई बारी ।
बिखरा दे कुछ किरण ख़ुशी की
गली-गली क्यारी-क्यारी
नाचें बन के मोर-मोरनी
तू पगली कोयल गा री !

छनन-छनन छम्-छम् से
छलके रंगों के स्वर सात री !
छलक गुजरिया छलक
कि आई कजरारी बरसात री !
बुद्धिनाथ मिश्र
About the poet

बुद्धिनाथ मिश्र

View profile & all 56 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

ये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेबढ़ाने पर पतंग आए तो चर्ख़ी खोल दी हम ने— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डीमेरा और मेरी पृथ्वी का(लंबी कविता के कुछ अंश)वैसा ही हूँ, दुख मेरी गोद का बच्चा, बार-बार— हीरेन भट्टाचार्यतालाब-1मैं क्षिति तल परतुम्हारे सुख-दुख का— ब्रजरतन जोशी