ऋतुराज एक पल का - बुद्धिनाथ मिश्र

बुद्धिनाथ मिश्रबुद्धिनाथ मिश्र1 Sept 1949

3 min read · 12.4K reads

आँखों में आँसू मत लाना
बाहर बरसात है,
ये रात गुज़र जाएगी
बस,
थोड़ी देर की बात है,

इंतज़ार में जिनके
रह-रह गुज़ारीं तूने
जीवन की ये घड़ियाँ
आज नहीं तो कल
मिल जाएँगी तुम्हें
वो सारी खुशियाँ,

बस,
थोड़ी देर की बात है,
ज़िन्दगी है बड़ी लम्बी
हिम्मत न हार तू कभी

नतमस्तक हो जब,
करेंगे ये जग वाले
तेरा सम्मान...!
बस,
थोड़ी देर की बात है....!

मूल नागपुरी से अनुवाद : स्वयं कवि द्वारा
बुद्धिनाथ मिश्र
About the poet

बुद्धिनाथ मिश्र

View profile & all 56 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like