सड़क पर नहीं उतरे - बृजेश नीरज

बृजेश नीरजबृजेश नीरज19 Sept 1966

2 min read · 12.4K reads

सड़क पर नहीं उतरे हम
चुपचाप देखते रह गए तस्लीमा का देश से निर्वासन
सह गए दाभोलकर का मर जाना
रुश्दी की गुमनामी हमें नहीं कचोटती
कलबुर्गी की हत्या भी बर्दाश्त कर गए हम

प्रतिरोध के नाम पर शोक सम्वेदनाएँ
देखिए मोमबत्तियाँ मत जलाइएगा
यूँ भी मोमबत्तियों से चट्टानें नहीं पिघलतीं
बृजेश नीरज
About the poet

बृजेश नीरज

View profile & all 15 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like