ऐसा क्यों होता है - बृजेश नीरज

बृजेश नीरजबृजेश नीरज19 Sept 1966

2 min read · 12.4K reads

ऐसा क्यों होता है
रात का बुना सपना
खो जाता है
दिन के उजाले में

दिन की देह से टपकी
पसीने की हर बूँद
सोख लेती है
बंजर जमीन

मौसम के हर बदलाव के बाद
और मोटी-खुरदरी हो जाती है
हथेली की त्वचा

ऐसा क्यों होता है?
बृजेश नीरज
About the poet

बृजेश नीरज

View profile & all 15 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like