क़िताबों को - ब्रज श्रीवास्तव

ब्रज श्रीवास्तवब्रज श्रीवास्तव5 Sept 1966

4 min read · 12.4K reads

दीवारों की कीलें तो नहीं
पर बदली जाने लगीं हैं
तस्वीरें।
उन पर डाली जाने वाली
मालाओं में अब दूसरे फूल आने लगे।

ध्वज दूसरे ही टंगने लगे हर जगह
चौराहों पर हर शाम होने वाले
संवाद के अंदाज़ बदल गए

इशारों से हटाते हुए किरदारों को
दूसरे अभिनेता आ गए दृश्य में
दर्शक भी लगभग बदल दिए गये पूरे
तालाब के पानी की तरह

महकमों में भाषा बदल रही है
अनुशंसाओं और कार्यवाहियों की
मनोभावों ने ख़ुद देखा है
अपना आना जाना
उन चेहरों पर

अंगड़ाई ले ली है कुछ निश्चयों ने
बढ़ने ही वाला है कोई गति की तरह
अगर की महक और
दुपट्टे बदलने लगे कंधे के

सत्ताएँ बदलीं तो बदला इतना कुछ
क़िताबों तक पर रद्दोबदल का संकट आ गया
झटपट हटाया जा रहा है
पुस्तकालयों से उन क़िताबों को भी
जो आधी पढ़ीं जा चुकीं थीं
ब्रज श्रीवास्तव
About the poet

ब्रज श्रीवास्तव

View profile & all 49 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

ख़ून रुलवाएगी ये जंगल-परस्ती एक दिनख़ून रुलवाएगी ये जंगल-परस्ती एक दिनसब चले जाएँगे ख़ाली कर के बस्ती एक दिन— मुनव्वर रानामहफ़िल में आज मर्सिया-ख़्वानी ही क्यूँ न होमहफ़िल में आज मर्सिया-ख़्वानी ही क्यूँ न होआँखों से बहने दीजिए पानी ही क्यूँ न हो— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डीउसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशी