नया घर - ब्रज श्रीवास्तव

ब्रज श्रीवास्तवब्रज श्रीवास्तव5 Sept 1966

4 min read · 12.4K reads

उस घर में किताबें छूट गई
इस घर में हमारे साथ टीवी आया बड़ा वाला आईना छूट गया
एक रोशन दान छूट गया

गाय के रंभाने का दृश्य छूट गया
मंदिर की आरती की आवाज़ें
छूट गईं

कामवाली बाई छूट गई
छूट गया दूधवाला
अखबार वाला बिछड़ गया
लेकिन वही अखबार
इस घर में रोज़ाना आ‌ रहा है

बहुत सारा समय छूट गया
उस घर में
इस घर में हमारे साथ नए समय का एक नमूना आया

जिसमें नए टाइल्स हैं और
छोटा सा बगीचा है और
सामने बनते हुए नए-नए बंगले हैं

उस घर में भाई छूट गया
पड़ोसी भी छूट गये
और कुछ बच्चे भी
जो बाहर खेलते हुए
ध्यान खींचते थे

आ तो गई मां साथ
लेकिन उसका भी
आधा मन
तो उस घर में छूट गया।
ब्रज श्रीवास्तव
About the poet

ब्रज श्रीवास्तव

View profile & all 49 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like