जब हम साथ चलते थे.... - ब्रज श्रीवास्तव

ब्रज श्रीवास्तवब्रज श्रीवास्तव5 Sept 1966

4 min read · 12.4K reads

हम जब साथ चलते थे
तो हुआ करता था एक उत्सव

पेड़ झूमते थे जैसे
आसमान एक बड़े फूल में तब्दील होता था
रास्तों का हर हिस्सा
अपने आप बिछ जाता है आगे आकर

हम जब चलते थे साथ
तो कोई दुख नहीं चलता था
हर सेकंड, जुनून और उमंग से भरा होता था
हमारे हिस्से में केवल वे ही पल आते थे
जो हमारे साथ चलने के बीच होते थे मौजूद

हम जब चलते थे साथ
ऐसा लगता था
उस समय कोई नहीं चल रहा इतना तेज़
उस समय चलने का संतुलन
और किसी को नहीं मालूम

हमने साथ चलते हुए लाँघा बहुत लंबा रास्ता
बहुत से रोड़ों को रोंदा अनजाने में
बहुत से फ़िकरों को दरकिनार किया

हमारे साथ के वक़्त का क्या कहना
वह वक़्फ़ा ही हमारे जीवन का खोखलापन भरता था

जिन लम्हों में हम साथ चलते थे
हम उन्हीं लम्हों में पलते थे
ब्रज श्रीवास्तव
About the poet

ब्रज श्रीवास्तव

View profile & all 49 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

ये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेबढ़ाने पर पतंग आए तो चर्ख़ी खोल दी हम ने— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डीमेरा और मेरी पृथ्वी का(लंबी कविता के कुछ अंश)वैसा ही हूँ, दुख मेरी गोद का बच्चा, बार-बार— हीरेन भट्टाचार्यतालाब-1मैं क्षिति तल परतुम्हारे सुख-दुख का— ब्रजरतन जोशी