हे सूचना - ब्रज श्रीवास्तव

ब्रज श्रीवास्तवब्रज श्रीवास्तव5 Sept 1966

3 min read · 12.4K reads

वे रो रहे हैं
प्रिय जन की मृत्यु पर
तुम बिल्कुल ही पत्थर हो क्या जो
कह रही हो
आबादी घनत्व के हिसाब से
मौतें कम हो रहीं हैं यहाँ

किस क़दर जूनून में हो तुम
तुम्हें पता ही नहीं
कैसा लगता है हमें पढ़कर अख़बार में
ऐसे शब्द जैसे
आज की नई मौतें
 
हे सूचना
सचमुच तुम
बहुत क्रूर हो इस वक्त
तुमसे लाख दर्जा
बेहतर होती है कविता जो
अपनेपन से
समझाती है
आदमी को दुख के वक़्त
ब्रज श्रीवास्तव
About the poet

ब्रज श्रीवास्तव

View profile & all 49 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like