दोस्त का ख़याल - ब्रज श्रीवास्तव

ब्रज श्रीवास्तवब्रज श्रीवास्तव5 Sept 1966

4 min read · 12.4K reads

पौध को
नहीं निहारा
एक पल भी
फूल की पंखुरी तोड़ते वक्त
नहीं रखा रत्ती भर भी अफसोस

दीवान के
एक मिसरे में भी जमा नहीं
किया दोस्त का ख़याल

ज़र्रा को ज़र्रा भर भी
महसूस नहीं किया
ज़र्रा दिवस के दिन

घर
बेसाख़्ता आती जाती
कमसिन-सी उस कविता को
क्या किया
सच बताओ
कि वह अब जाना ही नहीं
चाहती तुम्हारे घर

नहीं किया ज़रूरत पर याद
राह देखते एक भाव को

दिया नहीं कई दिनों तक
अपने ही भीतर से आए
ख़त का जवाब

माना
तुमने ग़लत नहीं किया
पर यह भी ग़लत ही किया
कम से कम इतने तो अभावुक हो तुम
इतने तो अपराधी हो तुम
ब्रज श्रीवास्तव
About the poet

ब्रज श्रीवास्तव

View profile & all 49 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like