कैसे बनूँ? - बोधिसत्व

बोधिसत्वबोधिसत्व11 Sept 1968

2 min read · 12.4K reads

तुम्हारी आँख का काजल बनने के लिए
मैं राख होना चाहता हूँ

यदि तुम मुझे माँग में भरो तो
बताओ कि मैं तुम्हारी सिन्दूरदानी में कैसे बसूँ
सिक्का या सिन्दूर बन कर

यदि तुम्हारा दम घुट रहा हो तो
तुम्हारी साँस-साँस बन सकता हूँ
लेकिन बताओ तो भला कैसे बनूँ

यदि मुझे बनना हो कुछ और
तो भी बताओ क्या-क्या बनूँ
कैसे बनूँ ?
तुम्हारे लिए।
बोधिसत्व
About the poet

बोधिसत्व

View profile & all 88 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like