अब तो अक्सर ये सोचती हूँ मैं

बिल्क़ीस ख़ानबिल्क़ीस ख़ान

1 min read · 12.4K reads

अब तो अक्सर ये सोचती हूँ मैं

क्या तिरे दिल में वाक़ई हूँ मैं

शहर-ए-मफ़्तूहा देख हसरत से

तुझ को सरहद से देखती हूँ मैं

मुफ़्लिसी देखती है क्या ऐसे

तेरी तस्वीर भी रही हूँ मैं

वक़्त-ए-आख़िर में मिलने वाले शख़्स

तुझ को सदियों से जानती हूँ मैं

मेरे माथे की शिकनें जानती हैं

किस क़दर तुझ को सोचती हूँ मैं

रतजगों से भरे हुए ऐ शख़्स

तेरी आँखों में जागती हूँ मैं

बिल्क़ीस ख़ान
About the poet

बिल्क़ीस ख़ान

View profile & all 19 Poems / Stories