बाँसुरी में सुर जाग रहा
पिस्तौल की नली में सुलग रहा धुआँ
शत्रु भयभीत है
या डरकर खँडहरों में छिप चुका
मनमुग्ध नीम बेहोशी
कुछ पता नहीं
लेकिन पिस्तौल की नली से धुआँ सुलग रहा
युद्ध की शिकार जीभें
भोथरे चाकू तेज़धार बनाएँ
हमले पर हमला करते जाएँ
गिरे देह फिर उठकर चल दें
विरोधी पक्ष लड़ाएँ
चिंगारियाँ, ख़ून
बूँद-बूँद बरसात
भिगोती, सींचती
धरती की सीप अपना मुँह खोलती
प्रार्थनाओं में उठते हाथ
शांति-शांति
ख़ून मिट्टी का मिट्टी में मिले
देश हार दें, देश जीत लें
खँडहर हो जाएँ
वन खिलते
हवा चले तो बाँस सरकते टकराएँ
आग का बना हुआ संदेह
पूरा जंगल जल जाएगा
चीख़ें-चीख़ें
शांति-शांति
अपने पाँवों का ऑपरेशन
चूस रहे अपनी हड्डी
टीस का दर्द भोगते
अपने दर्द की उत्सुकता पर
लाख रास्ते निकले तब भी
अपनी ओर लौट आएँ सब
क्या अपना, क्या बेगाना
किस पर लगाएँ ठप्पा
कौन तेरी सोच तेरी ही है
शेष सभी पैगंबर निर्मित
इस निर्मिति में भी
जिसे सुध-बुध हो
उसमें कोई और ही होगा
किसने किससे झूठ बुलवाया
किसने रीति निभाई
कौन कह रहा—
शांति-शांति?








