नाद स्वाद तन बाद तज्यो मृग है मन मोहत - भीषनजी

भीषनजीभीषनजी

5 min read · 12.4K reads

नाद स्वाद तन बाद तज्यो मृग है मन मोहत।
परयो जाल जल मीन लीन रसना रस सोहत।
भृंग नासिका बास केतकी कंटक छीनो।
दीपक ज्योति पतंग रूप रस नयनन्ह दीनो।
एक व्याधि गज काम बस, पर्‌यो खाड़े सिर कूटिहै।
पंच व्याधि बस ’भीखजन’ सो कैसे करि छूटिहै।

नैनहु नीरू बहै तनु षीना, भये केस दुधवानी।
रूँधा कंठु सबदु नहीं उचरै, अब किआ करहि परानी॥
राम राइ होहि वैद बनवारी ।
अपने संतह लेहु उबारी ।
माथे पीर सरीरि जलनि है, करक करेजे माँही।
ऐसी वेदन उपजि षरी भई, वाकी औषधु नाहीं।
हरि का नाम अम्रिल जलु निरमलु, इहु औषधु जगि सारा।
गुर परसादि कहै जनु ’भीषनु’ पावहु मोष दुआरा॥

ऐसा नामु रतनु निरमोलकु पुन्नि पदारथ पाइआ।
अनिक जतन करि हिरदै राषिआ, रतनु न छपै छपाइआ।
हरिगुन कहते कहनु न जाई।
जैसे गूँगे की मिठिआई।
रसना रमत सुनत सुषु स्रवना, चित चेते सुषु होई।
कहु ’भीषन’ दुई नैन संतोषे, जहँ देषा तहँ सोई॥
भीषनजी
About the poet

भीषनजी

View profile & all 2 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीमुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानाअच्छी से अच्छी आब-ओ-हवा के बग़ैर भीअच्छी से अच्छी आब-ओ-हवा के बग़ैर भीज़िंदा हैं कितने लोग दवा के बग़ैर भी— मुनव्वर रानामेरे गाँव के कुत्तेएकदुआर पर बैठे नंगे बच्चे से— ऐश्वर्य राजआओ मिलकर बद्दुआ करेंदुनिया का कोई क़ानून बद्दुआओं के लिए किसी को रोक नहीं सकता।इसलिए आओ सब मिल कर बद्दुआ करें कि— फ़रीद ख़ाँ