पुरानी पीर - भावना कुँअर

भावना कुँअरभावना कुँअर30 Sept 1974

2 min read · 12.4K reads


पुरानी पीर
हर गई मन का
सारा ही धीर।
दौड़ती थी पहले
तेज़ कलम
रचती थी कितने
नूतन छंद
अब हो गई बंद।
उकेरती थी
कूँची कितने चित्र
एक से एक
लगते थे विचित्र।
अब तो बस
बिखेरती है रंग
अज़ब औ बेढंग।
भावना कुँअर
About the poet

भावना कुँअर

View profile & all 58 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like