फुरसत से घर में आना तुम - भावना कुँअर

भावना कुँअरभावना कुँअर30 Sept 1974

2 min read · 12.4K reads

फुरसत से घर में आना तुम

और आके फिर ना जाना तुम ।


मन तितली बनकर डोल रहा

बन फूल वहीं बस जाना तुम ।


अधरों में अब है प्यास जगी

बनके झरना बह जाना तुम ।


बेरंग हुए इन हाथों में

बनके मेंहदी रच जाना तुम ।


नैनों में है जो सूनापन

बन के काज़ल सज जाना तुम।
भावना कुँअर
About the poet

भावना कुँअर

View profile & all 58 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like