विजेता - भास्कर चौधुरी

भास्कर चौधुरीभास्कर चौधुरी27 Sept 1969

3 min read · 12.4K reads

वे चार मिलकर
पछीट रहे हैं लड़की को
 
विरोध में उछल-उछ्ल रही है लड़की
 
लड़की ने दाँतों से
नाखूनों से
लातों से मुंह तोड़ जवाब दिया है
 
वे चारों
जिनके सारे कपड़े
घर की औरतें ही पछीटती आई है अब तक
खड़े हैं पसीने से तरबतर
सर और मुँह ढाँपे गमछे से
 
उधर मर चुकी लड़की का
खुला है मुँह
आँखें खुली
एक मुस्कान चस्पा है
तिरछे होंठों पर
विजेता की!!
भास्कर चौधुरी
About the poet

भास्कर चौधुरी

View profile & all 105 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like