सुकून - भास्कर चौधुरी

भास्कर चौधुरीभास्कर चौधुरी27 Sept 1969

4 min read · 12.4K reads

पंद्रह दिनों से बिस्तर पर थी दादी
दादा की मृत्यु के बाद से
मंझले बेटे के साथ थी
बीस-पच्चीस वर्षों से

दादी कहती
अब कोई इच्छा नहीं बाक़ी
अब बस
हो गए दिन पूरे
माँ को पास बुलाती
पूछती कान में मुँह लगाकर
बमुश्किल निकलती आवाज़ में -
आज तिथि कौन सी है
कौन सा पक्ष चल रहा है...
आख़िर
हुआ भी वही जो दादी चाहती थी
जब मरी दादी तो शुक्ल पक्ष चल रहा था
आसमान में चाँद दिन के उजाले में भी
अपनी उपस्थिति जता रहा था
मौसम न अधिक ठंडा था न गर्म
ख़त्म हो चुकी थीं
बच्चों की अर्धवार्षिक परीक्षाएँ

दादी मरी तो बड़े बेटे और छोटे बेटे
दोनों आए दो दिनों के लिए

दादी मरी तो
सब ओर सुकून था...
भास्कर चौधुरी
About the poet

भास्कर चौधुरी

View profile & all 105 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like