पत्नी के सपने में आता है
कल क्या पकाना है
घड़े का पानी दो दिन पुराना है
नल के आते ही
उन्हें भरना है..
पत्नी के सपने में आता है
समय से पहले
शुरु हो चुका है
बच्ची का मासिक
उसे समझाना है
पक गए हैं मेरे बाल
झड़ने से उन्हें रोकना है
पत्नी के सपने में आता है
अगली सुबह
बचना है कैसे
घूर रहीं नज़रों से
या करना है सामना
घूर कर
घूरती हुई आँखों को
कल क्या पकाना है
घड़े का पानी दो दिन पुराना है
नल के आते ही
उन्हें भरना है..
पत्नी के सपने में आता है
समय से पहले
शुरु हो चुका है
बच्ची का मासिक
उसे समझाना है
पक गए हैं मेरे बाल
झड़ने से उन्हें रोकना है
पत्नी के सपने में आता है
अगली सुबह
बचना है कैसे
घूर रहीं नज़रों से
या करना है सामना
घूर कर
घूरती हुई आँखों को








