रवीन्द्र सदन - भास्कर चौधुरी

भास्कर चौधुरीभास्कर चौधुरी27 Sept 1969

2 min read · 12.4K reads

वह बच्ची
बिटिया की उम्र की
रवीन्द्र सदन से सटे
ठीक बगल वाले फुटपाथ पर
बिजली के खम्बे से आधी पीठ और सर टिकाकर
सो रही है
मुंह उसका खुला हुआ है
आधी खुली हुई हैं आँखें
पुतलियाँ स्थिर
सामने पड़े कटोरे में पड़े हुए हैं चंद सिक्के
एक-दो रुपयों के
रवीन्द्र सदन के नंदन हॉल में
पाँच जून से बारह जून तक
बच्चों पर विश्वभर की चुनी हुई
फिल्में दिखाई जा रही है।।
भास्कर चौधुरी
About the poet

भास्कर चौधुरी

View profile & all 105 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

मुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानाकुछ खिलौने कभी आँगन में दिखाई देतेकुछ खिलौने कभी आँगन में दिखाई देतेकाश हम भी किसी बच्चे को मिठाई देते— मुनव्वर रानामित्रतावह बाढ़ नहीं हैएक पल में डुबोने,— बी. गोपाल रेड्डीआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डीमैं इक्कीसवीं सदी का एक दृश्य हूँपत्नी के शव को अकेले कंधे पर ले जाते हुए दाना माँझी को टी.वी. पर देखते हुएमैं बहुत देर तक अपने कंधे के विकल्प ढूँढ़ता रहा— हरीशचंद्र पांडेअख़बार पढ़ते हुएट्रक के नीचे आ गया एक आदमीवह अपने बाएँ चल रहा था— हरीशचंद्र पांडे