रती राम सैनी - भास्कर चौधुरी

भास्कर चौधुरीभास्कर चौधुरी27 Sept 1969

5 min read · 12.4K reads

रती राम सैनी
हाँ यही नाम है उसका
रहने वाला डेरा गाँव, अल्वर राजस्थान का
उम्र तैंतिस वर्श
रेलवे की नौकरी
तनख्वाह मासिक बीस हजार
कच्चा मकान
जहाँ रहते हैं
पत्नी, पिता
और लड़कियाँ चार
कृषक पिता जिसने पाला पोसा बड़ा किया
आज हो गए हैं अशक्त गिरकर पेड़ से किसी
बिस्तर से लगे
रती राम दौड़ता है लम्बी दूरियों वाले रेस -
मेराथॉन, हाफ मेराथॉन और दस हजार मीटर
कि जीत सके तो पैसा है वहाँ
खरीद सके आठ-दस हजार के जूते ‘नाइक’ के
हालाँकि ट्रेनर अब भी वही
स्कूल के जमाने से
शिक्षक स्कूल के -
सबर प्रताप चौहान...
अभी कल ही की तो बात है
कह रहे थे टीवी पर मिल्खा सिंह
जब कहा नेहरू ने माँगो मिल्खा माँगो
तुम जो भी चाहो माँगो आज
देष का मान बढ़ाया है तुमने
जीतकर कॉमनवेल्थ में
कहा था मिल्खा ने तब नेहरू से
माँगना नहीं आता उन्हें...
क्या कहे रती राम ?
भास्कर चौधुरी
About the poet

भास्कर चौधुरी

View profile & all 105 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीमुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानाये सर-बुलंद होते ही शाने से कट गयाये सर-बुलंद होते ही शाने से कट गयामैं मोहतरम हुआ तो ज़माने से कट गया— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजप्रतिज्ञाप्रतिज्ञाएँ बहा दो पानी में लड़कीप्रतिज्ञाएँ बहाओ पानी में;— बीरेंद्र चट्टोपाध्याय