मध्यमवर्ग - भास्कर चौधुरी

भास्कर चौधुरीभास्कर चौधुरी27 Sept 1969

7 min read · 12.4K reads

मध्यमवर्ग चीनी की चाशनी में डूबी मिठाई खा रहा है
सप्ताह दो सप्ताह में मॉल से कपड़े खरीद रहा है
टाई पहन रहा है
ए०सी० गाड़ी चढ़ रहा है
जन्मदिन मना रहा है
चीनी माल से घर सजा रहा है
लंदन पेरिस सिंगापुर
कनाडा आस्ट्रेलिया अमरीका जा रहा है
आइ गॉना आइ वाना बोल रहा है

गाड़ी खरीद रहा है
उधार ले रहा है
उधार पटा रहा है
झूठ बोल रहा है
ठहाका-क्लबों में ठहाके लगा रहा है
ऑक्सीजन सूँघ रहा है
आर्ट ऑफ लिविंग सीख रहा है
मन्दिर बनवा रहा है
मस्जिद बनवा रहा है
साँस ले रहा है
साँस छोड़ रहा है
गंजे सर पर बाल उगा रहा है
मसाज-सेन्टरों में मसाज करवा रहा है
कहानी-कविता रच रहा है
किताबें छपवा रहा है
लेखकों की होड़ में शामिल
ज्ञानियों की दौड़ में सबसे आगे
हाफ़ पैंट पहिने
दिल्ली में मेराथन रेस में भाग ले रहा है

मध्यमवर्ग फ्लड-लाइट क्रिकेट खेल रहा है
कपड़े उतार रहा है
देर रात र्पान फिल्में देख रहा है
पार्टनर एक्सचेंज कर रहा है
इन्जीनियर डॉक्टर बन रहा है
नर्सिंगहोम खोल रहा है

मध्यमवर्ग आटा गूँधने, रोटी बेलने और सेंकने
वेट-लिफ्टिंग/ वज़न कम करने
और जागिंग की मशीनें ख़रीद रहा है
गाँवों को कस्बा
कस्बों को नगर
नगरों को महानगर बना रहा है
बोतलों में पानी पी रहा है
पानी बहा रहा है....
भास्कर चौधुरी
About the poet

भास्कर चौधुरी

View profile & all 105 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीमुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानाये सर-बुलंद होते ही शाने से कट गयाये सर-बुलंद होते ही शाने से कट गयामैं मोहतरम हुआ तो ज़माने से कट गया— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजप्रतिज्ञाप्रतिज्ञाएँ बहा दो पानी में लड़कीप्रतिज्ञाएँ बहाओ पानी में;— बीरेंद्र चट्टोपाध्याय