लड़कियाँ - भास्कर चौधुरी

भास्कर चौधुरीभास्कर चौधुरी27 Sept 1969

5 min read · 12.4K reads

पहाड़ के पीछे गाँव से आती हैं
ये लड़कियाँ
पढ़ने जाती हैं गाँव से बारह कि०मी० दूर
              
लड़कियाँ सड़क पर पैदल चल रही है
कुछ सायकिल पर सवार है
कुछ खड़ी हैं
और वे जो बस का इंतज़ार कर रही हैं
ऊँची कक्षाओं में पढ़ती हैं...

दो चोटियों में लड़कियाँ
सफ़ेद सलवार और आसमानी रंग का कुर्ता पहने हैं
सफ़ेद दुपट्टे में
सड़क पर बिल्कुल सीधी चल रही हैं
सीधी है उनकी नज़र

ये लड़कियाँ धान से बदरा अलग करना जानती हैं
ये लड़कियाँ शाला के बाद अपनी माँओं के साथ पकी फसल काटती हैं
शाला के कपड़ों में

कार्तिक नहानें वाली ये लड़कियाँ भाइयों के लिए उपास रखती हैं
और रोपती है धान आसाढ़ में
ये लड़कियाँ छेरछेरा के दिन
आस-पास के मकानों से मांगकर चावल इकट्ठा करती हैं
फिर भात राँधती हैं
और इकट्ठे खाती हैं हँसती-खिलखिलाती
              
ये लड़कियाँ शाला जाना नहीं भूलती....
              
अपने पिता की चपटी नाक को
पहाड़ की तरह ऊँचा करेंगी ये लड़कियाँ
भास्कर चौधुरी
About the poet

भास्कर चौधुरी

View profile & all 105 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीमुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानाये सर-बुलंद होते ही शाने से कट गयाये सर-बुलंद होते ही शाने से कट गयामैं मोहतरम हुआ तो ज़माने से कट गया— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजप्रतिज्ञाप्रतिज्ञाएँ बहा दो पानी में लड़कीप्रतिज्ञाएँ बहाओ पानी में;— बीरेंद्र चट्टोपाध्याय