लम्ही - भास्कर चौधुरी

भास्कर चौधुरीभास्कर चौधुरी27 Sept 1969

8 min read · 12.4K reads

गाँव जिसके सरोवर का नाम
मुंशी प्रेमचंद सरोवर हो
और जिसके पानी का रंग
गाढ़ा हरा या काला हो
या अधिकांश हिस्सों का बदन फटा हो
या जिसके बहुत बड़े हिस्से को
गाँव भर के नाइयों ने
गाँव भर के बालों के निस्तार की जगह बना ली हो
गाँव वह–
जिसके हाई स्कूल का नाम
मुंशी प्रेमचंद हाई स्कूल हो
और गाँव की सीमा से लगाकालिज
मुंशी प्रेमचंद कालिज
गाँव का वोट
जातियों-धर्मों मेँ बंटा हो
जहाँ गाँव वाले नेताओं को
उनकी तस्वीरों से पहचानते हों
और गाँव के नेता उनके
पंच सरपंच या प्रधान हों
जिनके पेटों का व्यास
दो वर्षों मे दुगुना हो गया हो
और गालों के गढ्ढे पूरी तरह भर गए हों
भले ही ‘मनरेगा’ की सड़कें
बन के टूट टूट के बन और बन के टूट चुकी हों

गाँवों की कुछ लड़कियाँ
रोजाना कालिज जाने लगी हों
मनचले उनके आस-पास मंडराने लगे हों
और उनमें से किसी को भी प्रेमचंद की कहाँनियों की
इक्का-दुक्का शीर्षकों के नाम के अलावा कुछ याद न हो
भले ही गोदान की धनिया मौजूद हो गाँव में
और गोबर शहर गया तो लौटा न हो
तो वह गाँव प्रेमचंद का लम्ही गाँव ही है
जिसके बदलने की रफ्तार बैलगाड़ी की सी
जहाँ टीवी और मोबाइल ने चांदमारी कर ली है
और जहाँ लड़कियों का बाप
आधी उम्र पूरी करते-करते बूढ़ा हो जाता है
बच्चियों के लिए दहेज की रकम जुटाते-जुटाते
और माँ की रातों की नींद मानों
गौरया उड़ा ले जाती है अपने साथ
इस चिंता में कि बिटिया जीवित तो है
सास-ननदों की भेदती निगाहें
उसके गहनों को तौलती जो रहती हैं

प्रेमचंद की कहाँनियों के आगे कुछ बदला भी है तो
बदला नहीं है बहुत कुछ –
लम्ही गाँव का नाम लम्ही ही है
‘मुंशी प्रेमचंद सरोवर’की तरह
‘मुंशी प्रेमचंद गाँव’नहीं हुआ है अब तलक!!
भास्कर चौधुरी
About the poet

भास्कर चौधुरी

View profile & all 105 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीमुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानाये सर-बुलंद होते ही शाने से कट गयाये सर-बुलंद होते ही शाने से कट गयामैं मोहतरम हुआ तो ज़माने से कट गया— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजप्रतिज्ञाप्रतिज्ञाएँ बहा दो पानी में लड़कीप्रतिज्ञाएँ बहाओ पानी में;— बीरेंद्र चट्टोपाध्याय