कैक्टस - भास्कर चौधुरी

भास्कर चौधुरीभास्कर चौधुरी27 Sept 1969

2 min read · 12.4K reads

एक टुकड़ा भी
नहीं बादल का
तुम्हारे आसमान में

कड़ी धूप
दिन भर की
काली रातों की
कड़कड़ाती ठंड

शुष्क ज़मीन
सूखी रेत
गहरे-गहरे तक
पानी नहीं जिसके

वहीं बसते हो तुम
हरे-हरह्रष्ट-पुष्ट
सोखते हो
तुम कितना कम
जीवन रस
ज़रूरतें तुम्हारी कितनी कम...
भास्कर चौधुरी
About the poet

भास्कर चौधुरी

View profile & all 105 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like