चुप्पी - भास्कर चौधुरी

भास्कर चौधुरीभास्कर चौधुरी27 Sept 1969

2 min read · 12.4K reads

माँ व्यस्त है -
रसोई बना रही है
पिता सामने कमरे में
कपालभाति कर रहे हैं
बिटिया मोबाइल पर किसी की बात पर
दुःख प्रकट कर रही है
उसकी आँखों से आँसू ढुलकने ही वाले हैं
बेटा कम्प्युटर पर चैट कर रहा है
उसने हैडफोन लगाया हुआ है
‘भोलू’ चारों पैरों पर पसरा हुआ है
उसकी आँखें मुंदी हुई हैं पर कान खड़े
यहाँ सब चुप हैं
खामोशी है चारों तरफ!!
भास्कर चौधुरी
About the poet

भास्कर चौधुरी

View profile & all 105 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like