बच्चे-4 - भास्कर चौधुरी

भास्कर चौधुरीभास्कर चौधुरी27 Sept 1969

2 min read · 12.4K reads

बच्चे रोते हैं चीख-चीख कर
दहाड़े मारकर
भींगे होते हैं दोनों गाल
पलकें
नाक
 
बुजुर्ग रोते हैं तो
उनके आँसू गालों को गीला नहीं करते
किसी को दिखाई नहीं पड़ती
चश्में की मोटी काँच के पीछे
झिलमिलाती आँखें
सुनाई नहीं पड़ती कोई आवाज़...
भास्कर चौधुरी
About the poet

भास्कर चौधुरी

View profile & all 105 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like