बच्चे-3 - भास्कर चौधुरी

भास्कर चौधुरीभास्कर चौधुरी27 Sept 1969

2 min read · 12.4K reads

बच्चे जल्दी नहीं थकते
और जब थककर चूर हो जाते हैं
आड़े-तिरछे
गोद, फर्श, बिस्तर
कहीं भी-कभी भी
लम्बी तान के सो जाते हैं
उन्हें देखो
नींद में हँसते नज़र आते हैं
                 
बड़े
नींद में जागते रहते हैं!!
भास्कर चौधुरी
About the poet

भास्कर चौधुरी

View profile & all 105 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like