बच्चे-2 - भास्कर चौधुरी

भास्कर चौधुरीभास्कर चौधुरी27 Sept 1969

2 min read · 12.4K reads

बच्चे
भागते हैं सरपट
एक दूसरे के पीछे
छुआ-छुई खेलते हैं
खेलते हैं लुका-छिपी
गिरते हैं-उठते हैं
उठते हैं-गिरते हैं
रोते हैं-हँसते हैं
फिर भागने लग जाते हैं
हारते हैं.....ताली बजाते हैं
ताली बजाते हैं.....जीत जाते हैं
 
बड़े
भागते हैं डावांडोल
भागते हैं और टांग खींच कर
गिरा देते हैं –
गिरा देते हैं और आगे बढ़ जाते हैं!!
भास्कर चौधुरी
About the poet

भास्कर चौधुरी

View profile & all 105 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like