कवि - भास्कर चौधुरी

भास्कर चौधुरीभास्कर चौधुरी27 Sept 1969

5 min read · 12.4K reads

हमारा कवि
हमारा नहीं रहा

ए०सी० गाड़ी से
नीचे नहीं उतरता
वहीं शीशे के पीछे से
हाथ हिला देता है
अब वह जनपदों में नहीं जाता
जनपद का कवि
दिल्ली में रहता है
ज्ञानपीठ वालों की कतार में
सबसे आगे वही है
हमारा कवि
हमारा नहीं है

अपने गाँव से गए उसे
अरसा हो गया है
पर अब भी वह गाँव पर लिखता है

हमारा कवि
आजकल आत्मकथा लिख रहा है
वह लिखता है
बचपन में ही उसने अनेक
कहानियाँ लिख लीं थी
हालाँकि
कभी रह चुका कवि का लगोंटिया यार
जो अब भी उसी गाँव में रहता है
जो अपनी एक एकड़ ज़मीन में
बीजों को सड़ने से बचाने के लिए
दिन भर खटता है
उसे पूरी तरह झूठा कहता है

हमारा कवि
जो महानदी और कनहार माटी पर
लम्बी कविताएँ रचता है
अब पास नदी के आने
और माटी को छूने का
समय उसे नहीं मिलता है

हमारा कवि
अपने लंगोटिया यार के
सचों से बहुत डरता है!!
भास्कर चौधुरी
About the poet

भास्कर चौधुरी

View profile & all 105 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीमुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानाये सर-बुलंद होते ही शाने से कट गयाये सर-बुलंद होते ही शाने से कट गयामैं मोहतरम हुआ तो ज़माने से कट गया— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजप्रतिज्ञाप्रतिज्ञाएँ बहा दो पानी में लड़कीप्रतिज्ञाएँ बहाओ पानी में;— बीरेंद्र चट्टोपाध्याय