ख़याले नावके मिजगाँ में बस हम सर पटकते हैं

Bhartendu HarishchandraBhartendu Harishchandra9 Sept 1850

1 min read · 12.6K reads

ख़याले नावके मिजगाँ में बस हम सर पटकते हैं ।
हमारे दिल में मुद्दत से ये ख़ारे ग़म खटकते हैं ।

रुख़े रौशन पै उसके गेसुए शबगूँ लटकते हैं ।
कयामत है मुसाफ़िर रास्तः दिन को भटकते हैं ।

फ़ुगाँ करती है बुलबुल याद में गर गुल के ऐ गुलची ।
सदा इक आह की आती है जब गुंचे चटकते हैं ।

रिहा करता नहीं सैयाद हम को मौसिमे गुल में ।
कफ़स में दम जो घबराता है सर दे दे पटकते हैं ।

उड़ा दूँगा 'रसा' मैं धज्जियाँ दामाने सहरा की ।
अबस खारे बियाबाँ मेरे दामन से अटकते हैं ।

Bhartendu Harishchandra
About the poet

Bhartendu Harishchandra

Bhartendu Harishchandra (9 September 1850 – 6 January 1885) is known as the father of modern Hindi literature as well as Hindi theatre. He is considered one of the greatest Hindi writers of modern India. A recognised poet, he was a trendsetter in Hindi prose-…

View profile & all 49 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like