रासन की सक्कर पी गे - भारतेन्दु मिश्र

भारतेन्दु मिश्रभारतेन्दु मिश्र5 Sept 1959

2 min read · 12.4K reads

रासन की सक्कर पी गे
सब घरहेके कोटेदार
गाड़िन ऊँख लइगवै हमते
टका सेरु सरकार।

तिथि त्यौहारु मनाई की विधि-
लरिका खाँय मिठाई
गड़ु राबौ का नहीं ठेकाना
इसे सालु बिताई,
पानी-पत्ता बिना दुबारा
मिलै न नातेदार।

सक्कर बिना छोटकई बिटिया-
की कस चढ़ी बरात
कहा सुनी भै परधानौ ते
बिगरि चुकी है बात,
दूना भाव लगाये बनिया
छूरी लिहे तयार।
भारतेन्दु मिश्र
About the poet

भारतेन्दु मिश्र

View profile & all 38 Poems / Stories