फिर आई फस्ले गुल फिर जख़्मदह रह-रह के पकते हैं - भारतेंदु हरिश्चंद्र

भारतेंदु हरिश्चंद्रभारतेंदु हरिश्चंद्र9 Sept 1850 – 6 Sept 1885

4 min read · 12.4K reads

फिर आई फ़स्ले[1] गुल[2] फिर जख़्मदह[3] रह-रह के पकते हैं ।
मेरे दागे जिगर[4] पर सूरते लाला[5] लहकते हैं ।

नसीहत है अबस[6] नासेह[7] बयाँ नाहक ही बकते हैं ।
जो बहके दुख्तेरज[8] से हैं वह कब इनसे बहकते हैं ?

कोई जाकर कहो ये आख़िरी पैगाम[9] उस बुत से ।
अरे आ जा अभी दम तन में बाक़ी है सिसकते हैं ।

न बोसा लेने देते हैं न लगते हैं गले मेरे ।
अभी कम-उम्र हैं हर बात पर मुझ से झिझकते हैं ।

व गैरों को अदा से कत्ल जब बेबाक[10] करते हैं ।
तो उसकी तेग़ को हम आह किस हैरत[11] से तकते हैं ।

उड़ा लाए हो यह तर्जे सखुन[12] किस से बताओ तो ।
दमे तक़दीर[13] गोया बाग़ में बुलबुल चहकते हैं ।

रसा की है तलाशे यार में यह दश्त-पैमाई[14] ।
कि मिस्ले शीशा मेरे पाँव के छाले झलकते हैं ।

भारतेंदु हरिश्चंद्र
About the poet

भारतेंदु हरिश्चंद्र

View profile & all 104 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

ये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेबढ़ाने पर पतंग आए तो चर्ख़ी खोल दी हम ने— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डीमेरा और मेरी पृथ्वी का(लंबी कविता के कुछ अंश)वैसा ही हूँ, दुख मेरी गोद का बच्चा, बार-बार— हीरेन भट्टाचार्यतालाब-1मैं क्षिति तल परतुम्हारे सुख-दुख का— ब्रजरतन जोशी