फिर आई फ़स्ल-ए-गुल फिर ज़ख़्म-ए-दिल रह रह के पकते हैं

भारतेंदु हरिश्चंद्रभारतेंदु हरिश्चंद्र9 Sept 1850 – 6 Sept 1885

1 min read · 12.4K reads

फिर आई फ़स्ल-ए-गुल फिर ज़ख़्म-ए-दिल रह रह के पकते हैं

मगर दाग़-ए-जिगर पर सूरत-ए-लाला लहकते हैं

नसीहत है अबस नासेह बयाँ नाहक़ ही बकते हैं

जो बहके दुख़्त-ए-रज़ से हैं वो कब इन से बहकते हैं

कोई जा कर कहो ये आख़िरी पैग़ाम उस बुत से

अरे आ जा अभी दम तन में बाक़ी है सिसकते हैं

न बोसा लेने देते हैं न लगते हैं गले मेरे

अभी कम-उम्र हैं हर बात पर मुझ से झिजकते हैं

वो ग़ैरों को अदा से क़त्ल जब बेबाक करते हैं

तो उस की तेग़ को हम आह किस हैरत से तकते हैं

उड़ा लाए हो ये तर्ज़-ए-सुख़न किस से बताओ तो

दम-ए-तक़दीर गोया बाग़ में बुलबुल चहकते हैं

'रसा' की है तलाश-ए-यार में ये दश्त-पैमाई

कि मिस्ल-ए-शीशा मेरे पाँव के छाले झलकते हैं

भारतेंदु हरिश्चंद्र
About the poet

भारतेंदु हरिश्चंद्र

View profile & all 104 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

ये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेबढ़ाने पर पतंग आए तो चर्ख़ी खोल दी हम ने— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डीमेरा और मेरी पृथ्वी का(लंबी कविता के कुछ अंश)वैसा ही हूँ, दुख मेरी गोद का बच्चा, बार-बार— हीरेन भट्टाचार्यतालाब-1मैं क्षिति तल परतुम्हारे सुख-दुख का— ब्रजरतन जोशी