ख़याले नावके मिजगाँ में बस हम सर पटकते हैं - भारतेंदु हरिश्चंद्र

भारतेंदु हरिश्चंद्रभारतेंदु हरिश्चंद्र9 Sept 1850 – 6 Sept 1885

3 min read · 12.4K reads

ख़याले नावके[1] मिजगाँ[2] में बस हम सर पटकते हैं ।
हमारे दिल में मुद्दत से ये ख़ारे[3] ग़म खटकते हैं ।

रुख़े रौशन पै उसके गेसुए[4] शबगूँ[5] लटकते हैं ।
कयामत[6] है मुसाफ़िर रास्तः दिन को भटकते हैं ।

फ़ुगाँ[7] करती है बुलबुल याद में गर गुल के ऐ गुलची[8] ।
सदा इक आह की आती है जब गुंचे[9] चटकते हैं ।

रिहा करता नहीं सैयाद हम को मौसिमे गुल में ।
कफ़स[10] में दम जो घबराता है सर दे दे पटकते हैं ।

उड़ा दूँगा रसा मैं धज्जियाँ दामाने[11] सहरा[12] की ।
अबस[13] खारे बियाबाँ मेरे दामन से अटकते हैं ।


भारतेंदु हरिश्चंद्र
About the poet

भारतेंदु हरिश्चंद्र

View profile & all 104 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like