ख़याल-ए-नावक-ए-मिज़्गाँ में बस हम सर पटकते हैं

भारतेंदु हरिश्चंद्रभारतेंदु हरिश्चंद्र9 Sept 1850 – 6 Sept 1885

1 min read · 12.4K reads

ख़याल-ए-नावक-ए-मिज़्गाँ में बस हम सर पटकते हैं

हमारे दिल में मुद्दत से ये ख़ार-ए-ग़म खटकते हैं

रुख़-ए-रौशन पे उस की गेसू-ए-शब-गूँ लटकते हैं

क़यामत है मुसाफ़िर रास्ता दिन को भटकते हैं

फ़ुग़ाँ करती है बुलबुल याद में गर गुल के ऐ गुलचीं

सदा इक आह की आती है जब ग़ुंचे चटकते हैं

रिहा करता नहीं सय्याद हम को मौसम-ए-गुल में

क़फ़स में दम जो घबराता है सर दे दे पटकते हैं

उड़ा दूँगा 'रसा' मैं धज्जियाँ दामान-ए-सहरा की

अबस ख़ार-ए-बयाबाँ मेरे दामन से अटकते हैं

भारतेंदु हरिश्चंद्र
About the poet

भारतेंदु हरिश्चंद्र

View profile & all 104 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like