बैठे जो शाम से तिरे दर पे सहर हुई

भारतेंदु हरिश्चंद्रभारतेंदु हरिश्चंद्र9 Sept 1850 – 6 Sept 1885

1 min read · 12.4K reads

बैठे जो शाम से तिरे दर पे सहर हुई

अफ़्सोस ऐ क़मर कि न मुतलक़ ख़बर हुई

अरमान-ए-वस्ल यूँही रहा सो गए नसीब

जब आँख खुल गई तो यकायक सहर हुई

दिल आशिक़ों के छिद गए तिरछी निगाह से

मिज़्गाँ की नोक-ए-दुश्मन-ए-जानी जिगर हुई

पछताता हूँ कि आँख अबस तुम से लड़ गई

बर्छी हमारे हक़ में तुम्हारी नज़र हुई

छानी कहाँ न ख़ाक न पाया कहीं तुम्हें

मिट्टी मिरी ख़राब अबस दर-ब-दर हुई

ध्यान आ गया जो शाम को उस ज़ुल्फ़ का 'रसा'

उलझन में सारी रात हमारी बसर हुई

भारतेंदु हरिश्चंद्र
About the poet

भारतेंदु हरिश्चंद्र

View profile & all 104 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like