अजब जोबन है गुल पर आमदे फ़स्ले बहारी है - भारतेंदु हरिश्चंद्र

भारतेंदु हरिश्चंद्रभारतेंदु हरिश्चंद्र9 Sept 1850 – 6 Sept 1885

4 min read · 12.4K reads

अजब जोबन है गुल पर आमदे फ़स्ले बहारी है ।
शिताब आ साकिया गुलरू[1] कि तेरी यादगारी है ।

रिहा करता है सैयादे सितमगर मौसिमे गुल में ।
असीराने[2] कफ़स[3] लो तुमसे अब रुख़सत हमारी है ।

किसी पहलू नहीं आराम आता तेरे आशिक को ।
दिले मुज़तर[4] तड़पता है निहायत बेक़रारी है ।

सफ़ाई देखते ही दिल फड़क जाता है बिस्मिल[5] का ।
अरे जल्लाद तेरे तेग़[6] की क्या आबदारी[7] है ।

दिला[8] अब तो फ़िराक़े[9] यार में यह हाल है अपना
कि सर जानू पर है और ख़ून दह आँखों से जारी है ।

इलाही ख़ैर कीजो कुछ अभी से दिल धड़कता है ।
सुना है मंज़िले औवल[10] की पहली रात भारी है ।

रसा महवे[11] फ़साहत[12] दोस्त क्या दुश्मन भी हैं सारे ।
ज़माने में तेरे तर्ज़े सख़ुन की यादगारी है ।

 
भारतेंदु हरिश्चंद्र
About the poet

भारतेंदु हरिश्चंद्र

View profile & all 104 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like