मित्र से विछोह - भारत यायावर

भारत यायावरभारत यायावर29 Sept 1954

5 min read · 12.4K reads

अनिल जनविजय को महसूस करते हुए

मित्र दूर है
मिलने की कोई उम्मीद नहीं
उससे बिछड़ने की पीड़ा सह रहा हूँ

जब हृदय के तार जुड़े हों
कि मर जाएँगे पर अलग नहीं होंगे
कि हम
अपनी सम्पन्नता की डींग नहीं हाँकते
प्रेम को समझौता नहीं समझते

जब अस्तित्व के लिए श्रम और संघर्ष
मित्र के बिना कठिन हो
वह संकटों से घिरा हुआ अकेला और दूर हो
दिल कचोटता रहता है
होंठ भिंचे रहते हैं
चेहरा जलता रहता है
आँसुओं से तर-बतर

मेरा सच्चा और प्यारा मित्र !
दूर है मुझसे और मैं नितान्त अकेला हूँ
मेरे पास कुछ नहीं है कहने को
एक तूफ़ान-सा सीने में उठा करता है
गर्म हवा झुलसाती है मुझे
या सर्द हवाओं से कँपकँपाती है रूह
तीखी बातें सुनकर भी कोई निशान नहीं पड़ता
मित्र को देखने की ख़ुशी रुलाती है मुझे

जब भी ज़िक्र चलता है
बीते दिनों का
हंसता-मुस्कुराता एक चेहरा
प्रकट होकर
जीने का सहारा बनता है
भारत यायावर
About the poet

भारत यायावर

View profile & all 49 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like